हमारी बेटियां आसानी से क्यों बहक जाती हैं?: पीएम को गाली देने वाली लड़की को लेकर कंगना
दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाली लड़की के माफी मांगने पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, "इसके दोस्त उसे वहां लेकर गए और लोगों ने उसे प्रधानमंत्री के खिलाफ गालियां देने के लिए उकसाया।" उन्होंने कहा, "अपने बच्चों को बुरी सोच वालों...से बचाइए...हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?"