हमारी बहू के बिना यह संभव नहीं था: शुभांशु शुक्ला की कामयाबी पर उनकी मां आशा शुक्ला
Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जाने वाले भारतीय वायुसेना अधिकारी शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा है, "मेरे परिवार के लिए बहुत गर्व का पल है। पूरे शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी बहू के बिना यह संभव नहीं था। उसने शुभांशु की कामयाबी में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।"