हमारी मेहनत रंग लाई: 'लापता लेडीज़' के ऑस्कर्स में एंट्री पर आमिर खान
फिल्म 'लापता लेडीज़' को ऑस्कर्स 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुने जाने पर फिल्म के निर्माता और ऐक्टर आमिर खान ने कहा है, "हम सभी इस खबर से बहुत खुश हैं और हमारी मेहनत रंग लाई है।" उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि 'लापता लेडीज़' अकादमी के सदस्यों का दिल जीतने में सक्षम होगी।"