हमारे मतभेद थे पर मैं साथ बिताया अच्छा समय याद करूंगा : देवेंद्र राणा के निधन पर उमर
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नगरोटा (जम्मू) से बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा है, "पिछले कुछ सालों से हमारे बीच मतभेद थे देवेंद्र...लेकिन मैं तुम्हारे साथ बिताया अच्छा समय याद करूंगा। तुम्हारी कमी खलेगी।" दरअसल, उमर के करीबी रहे देवेंद्र 2021 में नैशनल कॉन्फ्रेंस छोड़कर बीजेपी में चले गए थे।