हमारे लिए नया नहीं है, चीन ने 5वीं बार किया: अरुणाचल की जगहों का नाम बदलने पर CM खांडू
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने चीन द्वारा राज्य में कुछ जगहों के नाम बदलने के प्रयासों की निंदा की है। उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह नया नहीं है...चीन ने 5वीं बार ऐसा किया है।" वहीं, खांडू ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर राज्य के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त किया।