हमारे लिए बहुत बड़ा सबक है: बांग्लादेश से टेस्ट मैच में मिली हार पर पाक कप्तान मसूद
पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को बांग्लादेश से मिली हार पर कहा है, "यह हमारे लिए बहुत बड़ा सबक है।" उन्होंने कहा, "पिच को लेकर जो हमारी सोच थी वह गलत निकली। हम आगे ऐसी गलतियां नहीं करेंगे जैसे इस मैच में की।" बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की है।