हमारा विशाल बाज़ार अमेरिका के लिए खतरा नहीं बल्कि अवसर है: चीन
चीन के वाणिज्य उप मंत्री वांग शॉवेन ने शनिवार को कहा कि चीन का विशाल बाज़ार अमेरिका के लिए खतरा नहीं बल्कि अवसर है। गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के बीच तियानजिन शहर में व्यापार वार्ता चल रही है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा था कि अमेरिका को चीनी वस्तुओं पर से सारे टैरिफ तुरंत हटा लेने चाहिए।