हमारी शादी खत्म हो चुकी है, हम 15 साल से अलग रह रहे हैं: तलाक की याचिका पर SC से उमर

सुप्रीम कोर्ट ने नैशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला की तलाक की याचिका पर उनसे अलग रह रहीं पत्नी पायल को नोटिस भेजा है। उनके वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि दोनों 15 साल से अलग रह रहे हैं और उनकी शादी खत्म हो चुकी है। पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने क्रूरता के आधार पर तलाक मंज़ूर करने से इनकार किया था।

Load More