हमारे संबंध इतने मज़बूत हैं कि लगा आप अनुवाद बिना बात समझ जाएंगे: PM मोदी से पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूस में द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा है, "हमारे संबंध इतने मज़बूत हैं कि मुझे लगा कि आप अनुवाद के बिना ही मेरी बात समझ जाएंगे।" इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पिछले तीन महीनों में 2 बार मेरी रूस यात्रा हमारे घनिष्ठ समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाती है।"