हमारी हालत बहुत नाज़ुक थी: 'मुकद्दर का सिकंदर' के गाने में बाइक चलाने पर अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति-16' के एक प्रोमो में बताया है कि फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' के एक गाने की शूटिंग में बाइक चलाने के दौरान उनकी हालत नाज़ुक थी। बकौल अमिताभ, वह बाइक चला सकते हैं लेकिन उन्हें डर लगता है। अमिताभ ने कहा, "शूटिंग में बाइक चलानी थी...गाना गाना था...मैंने (बाइक का हैंडल भी) छोड़ दिया था।"