हम रिपोर्ट को लेकर सेबी के पास जाएंगेः वेदांता रिसोर्सेज़ पर शॉर्ट सेलर वायसरॉय रिसर्च
अमेरिकी शॉर्ट सेलर वायसरॉय रिसर्च ने कहा है कि वह वेदांता ग्रुप पर अपनी रिपोर्ट को लेकर सेबी के पास जाएगी। वायसरॉय के को-फाउंडर फ्रेज़र पेरिंग ने कहा, "हम सेबी को अपनी रिपोर्ट सौंपने की प्रक्रिया में हैं।" वायसरॉय रिसर्च ने कंपनी में वित्तीय अस्थिरता होने और अपने लेनदारों के लिए गंभीर जोखिम पैदा करने का आरोप लगाया गया था।