हम रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी व डब्ल्यूटीसी के चैंपियन बनेंगे: जय शाह
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टी20 विश्व कप-2024 जीतने को लेकर कहा है, "मैं इस जीत को कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को डेडीकेट करता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "अगला पड़ाव चैंपियंस ट्रॉफी और डब्ल्यूटीसी फाइनल है। मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में हम दोनों टूर्नामेंट्स में चैंपियन बनेंगे।"