UP में बहू ने खाने में मिलाईं नींद की गोलियां, 4 लोगों की बिगड़ी तबीयत; डरकर खुद भी खाया
हमीरपुर (यूपी) में खाने में नींद की गोलियां मिलाए जाने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार की बहू पर खाने में नींद की गोलियां मिलाने का आरोप लगा है। वहीं, परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने की बात पता चलने पर बहू ने भी डरकर नींद की गोलियां खा लीं।