हम राज्यसभा चुनाव की तारीख को टालना चाहते थे ताकि खरीद-फरोख्त न हो: संजय राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि हमने कल तक महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव की तारीख टालने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ''हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त) नहीं होनी चाहिए...बीजेपी पैसे और केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर...चुनावी माहौल को बिगाड़ना...चाहती है।'' गौरतलब है, महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6-सीटों पर 10-जून को चुनाव होंगे, जिसके लिए 7-उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।