हम राम को लाते ही नहीं हैं, अपराधियों का राम नाम सत्य भी करवा देते हैं: यूपी में सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अलीगढ़ में एक रैली में कहा कि कोई समाज के लिए खतरा बनेगा तो 'उसका राम नाम सत्य होना तय है'। उन्होंने कहा, "हम सिर्फ राम को लाते ही नहीं हैं बल्कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा के लिए जो खतरा बनता है, उसका राम नाम सत्य भी करवा देते हैं।"