हम लोगों की जान की कीमत ₹5 लाख लगा रहे, नेता का बच्चा मरा होता तो: कोचिंग हादसे पर एक छात्र
दिल्ली में राव आईएएस स्टडी सेंटर हादसे को लेकर एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा है, "नेता बस यहां लाइमलाइट लेने आ जाते हैं।" छात्र ने कहा, "हम लोगों की जान की कीमत ₹5-₹10 लाख लगा दे रहे हैं...अगर किसी नेता का बच्चा मरा होता तो मुआवज़े के तौर पर ₹10 लाख देते तो क्या यह ठीक होता?"