हम लोग साथ आ गए इसलिए यह हो रहा है: लालू के खिलाफ रेलवे संबंधी केस फिर खुलने पर नीतीश

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ रेलवे परियोजनाओं के कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा दोबारा जांच शुरू करने की रिपोर्ट्स पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, "हम लोग (जेडीयू और आरजेडी) साथ आ गए हैं इसलिए यह सब हो रहा है।" यह केस 2021 में बंद कर दिया गया था।

Load More