हम विशेष सत्र में 'मोदी चालीसा' के लिए नहीं बैठेंगे, जनता के मुद्दों पर चर्चा हो: कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 18-22 सितंबर तक आयोजित होने वाले संसद के विशेष सत्र को लेकर मंगलवार को कहा, "हम (कांग्रेस) इसमें सिर्फ 'मोदी चालीसा' के लिए नहीं बैठेंगे।" उन्होंने कहा, "हम इसमें शामिल होना चाहते हैं लेकिन इस सत्र में जनता के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।" बकौल रमेश, विशेष सत्र की जानकारी पहले से दी जाती है।

Load More