हमेशा हिंदुओं के साथ खड़े रहेंगे: भारत के साथ विवाद के बीच कनाडा के पीएम ट्रूडो
भारत के साथ जारी विवाद के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "हम हिंदू कनाडाई लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपने धर्म का पालन कर सकें।" उन्होंने कहा, "कनाडा में दिवाली हमारे इंडो-कैनेडियन समुदाय के बिना संभव नहीं होगी।"