हम शरद पवार का सम्मान करते हैं लेकिन वह झूठ फैला रहे हैं: महाराष्ट्र BJP चीफ

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को लेकर कहा है, "हम उनका (पवार) सम्मान करते हैं लेकिन वह झूठ फैला रहे हैं।" उन्होंने कहा, "वह लोगों को भ्रमित कर रहे हैं...विपक्ष अपनी विफलता छिपा रहा है।" दरअसल, पवार ने एक बयान में विपक्ष को अधिक मत और कम सीट मिलने पर आश्चर्य व्यक्त किया था।

Load More