हमास के आतंकियों ने किया था रेप, छुए थे प्राइवेट पार्ट: 7 अक्टूबर के हमले को लेकर इज़रायली शख्स
इज़रायल के एक शख्स ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर को देश पर हुए 'आतंकी' हमले के दौरान हमास के लड़ाकों ने उसका रेप किया था और नग्न घुमाया था। शख्स ने बताया कि हमास के 'आतंकवादियों' ने प्राइवेट पार्ट छुए थे। उसने बताया, "वे (आतंकी) बहुत नशे में थे...अपनी पिस्टल्स और चाकुओं के साथ जश्न मना रहे थे।"