हम साथ मिलकर काम करने वाले मज़बूत देश हैं: जयशंकर से मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री
इटली में जी7 के विदेश मंत्रियों के शिखर सम्मेलन के इतर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री ऐंटनी ब्लिंकन के साथ मुलाकात की है। ब्लिंकन ने 'X' पर दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की है। ब्लिंकन ने 'X' पर लिखा, "हम साथ मिलकर काम करने वाले मज़बूत देश हैं।"