हमास द्वारा 7 अक्टूबर को बंधक बनाए गए 6 और लोगों के शव मिले: इज़रायली सेना
इज़रायली सेना ने बताया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इज़रायल पर किए गए हमले के बाद बंधक बनाए गए 6 और लोगों के शव बरामद हुए हैं। इज़रायली सेना के मुताबिक, उसके सैनिकों ने दक्षिण गाज़ा में सोमवार रात ये शव बरामद किए। बकौल रिपोर्ट, हमास ने अब भी 110 लोगों को बंधक बनाकर रखा है।