हम सेना को खुली छूट देते हैं, समय और टारगेट सेना तय करेगी: पाक से तनातनी के बीच पीएम मोदी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनातनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों संग बैठक में कहा कि आतंकवाद का नाश करना हमारी प्रतिबद्धता है। पीएम ने कहा, "हम सेना को खुली छूट देते हैं। जवाबी कार्रवाई के तरीके, किस ठिकाने पर कार्रवाई करनी है और किस समय करनी है, यह सेना तय करेगी।"