हमास प्रमुख की हत्या के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता ने दिए इज़रायल पर 'सीधे हमले' के आदेश: रिपोर्ट

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने ईरानी अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया है कि ईरान के तेहरान में हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खुमैनी ने इज़रायल पर 'सीधे हमले' का आदेश दिया है। खुमैनी ने कथित तौर पर यह आदेश ईरान की सुप्रीम नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक में दिया।

Load More