हमास मरना चाहता है, उसके नेताओं का शिकार किया जाएगा: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाज़ा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर हमास अब कोई सौदा नहीं करना चाहता है। ट्रंप ने कहा, "अब केवल कुछ ही बंधक बचे हैं...मुझे लगता है कि वे (हमास के नेता) मरना चाहते हैं।" ट्रंप ने आगे कहा, "अब हमास के नेताओं को शिकार की तरह ढूंढा जाएगा।"