हम सब बहुत परेशान हैं: 2 हफ्ते से लापता ऐक्टर गुरुचरण सिंह को लेकर उनके पिता
टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम ऐक्टर गुरुचरण सिंह के तकरीबन 2 हफ्तों से लापता होने को लेकर उनके पिता हरगीत ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से कहा है, "हम सब बहुत परेशान हैं।" उन्होंने कहा, "जो कुछ हुआ वह बहुत चौंकाने वाला है, हम नहीं जानते कि इससे कैसे निपटें...हम उसके वापस आने का इंतज़ार कर रहे हैं।"