हम सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समय लेंगे, परिणाम सामने आने दें: मणिपुर सीएम
मणिपुर विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा है, "हम सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए समय लेंगे...पूरे नतीजे आने दीजिए।" उन्होंने कहा, "हमारे राष्ट्रीय नेता मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला करेंगे।" बकौल सिंह, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास के मंत्र पर ध्यान देंगे।"