हम साउथ की फिल्में देखते हैं लेकिन वहां हमारी फिल्में नहीं देखी जाती: सलमान खान
अभिनेता सलमान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदी और साउथ की फिल्मों पर उपजी बहस पर बात की है। उन्होंने ऐक्टर चिरंजीवी से कहा, "आपकी फिल्में यहां (बॉलीवुड में) देखी जाती हैं लेकिन हमारी फिल्में वहां नहीं देखी जाती हैं।" चिरंजीवी की आगामी फिल्म 'गॉडफादर' में कैमियो रोल से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में सलमान अपना डेब्यू करेंगे।