हम साथ काम करना पसंद करेंगे: पति सिद्धार्थ के साथ फिल्म करने को लेकर कियारा
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने पति व अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'शेरशाह' के बाद फिर से फिल्म करने को लेकर कहा है, "मैंने वास्तव में इसके बारे में कभी नहीं सोचा लेकिन हां हम साथ काम करना पसंद करेंगे।" उन्होंने कहा, "शेरशाह में बतौर कपल हमें बहुत प्यार मिला इसलिए उत्साह है कि लोग हमें साथ देखना चाहते हैं।"