हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: हाईकोर्ट द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध ठहराए जाने पर 'आप'
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध ठहराए जाने पर 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है, "हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और हमें उस पर बहुत भरोसा है।" उन्होंने कहा, "अदालतों से भी गलत फैसले होते हैं और वह बदले जाते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि केजरीवाल के मामले में सुप्रीम कोर्ट राहत देगा।"