हमने उन्हें 20-25 रन ज़्यादा बनाने दिए: भारत के खिलाफ हार के बाद बटलर
इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में 68 रन से हार के बाद कहा है, "भारत ने निश्चित रूप से हमसे बेहतर प्रदर्शन किया...हमने उन्हें 20-25 रन ज़्यादा बनाने दिए। यह एक मुश्किल पिच थी जिस पर उन्होंने अच्छा खेला।" बकौल जॉस, सेमीफाइनल में वे (इंग्लैंड) अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए।