हमने जैसा वादा किया था वैसा किया, हिसाब बराबर: याह्या सिनवार की मौत पर नेतन्याहू
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़रायली सेना के हमास नेता याह्या सिनवार को मार गिराने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "हमने जैसा वादा किया था वैसा किया। हमने बुराई को खत्म किया है और हिसाब चुकता कर दिया लेकिन जंग अभी जारी है।" 17 अक्टूबर को हमले में 3 लोगों को मार गिराया गया जिसमें सिनवार शामिल था।