हमने तो कोई गाली भी नहीं दी: झारखंड में लाठीचार्ज में सिर फटने के बाद रोते हुए बोला छात्र
रांची (झारखंड) में सोमवार को 'विधानसभा घेराव' मार्च में पुलिस लाठीचार्ज के दौरान एक प्रदर्शनकारी छात्र विक्रम कुमार का सिर फट गया। उसने रोते हुए कहा, ''सीएम हेमंत सोरेन जी, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था...हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।'' उसने कहा, ''हमने अपशब्द भी नहीं बोले...अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया...यह अच्छा नहीं है।"