हमने पढ़ा है कि थोड़ा भ्रष्टाचार अर्थव्यवस्था के विकास में सहायक होता है: सलोनी खन्ना
एजुकेशनिस्ट और यूपीएससी के मॉक इंटरव्यूज़ लेने वालीं सलोनी खन्ना ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा है, "अर्थव्यवस्था में हम यह पढ़ते हैं कि थोड़ा भ्रष्टाचार अर्थव्यवस्था के विकास में सहायक होता है...मैं इसे बढ़ावा नहीं दे रही।" उन्होंने कहा, "अगर भ्रष्टाचार नहीं होगा तो...सब कुछ धीमा पड़ जाएगा...इससे कारोबार प्रभावित होने के साथ-साथ जीडीपी और प्रोडक्टिविटी प्रभावित होगी।"