हमने बीते कुछ महीनों में जापान, कोरिया और भारत के साथ की है ऐतिहासिक ट्रेड डील: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की तारीफ करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिका ने कोयला एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए जापान, कोरिया और भारत सहित दूसरे देशों के साथ ऐतिहासिक डील की है। ट्रेड डील के तहत अमेरिका से भारत $500 बिलियन के प्रोडक्ट्स खरीदेगा।