हमने साथ मिलकर मुश्किल वक्त को पार कियाः निवर्तमान RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
निवर्तमान आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर X पर अलग-अलग पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई की टीम को धन्यवाद दिया है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "आरबीआई की पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने साथ मिलकर अभूतपूर्व वैश्विक झटकों के मुश्किल वक्त को सफलतापूर्वक पार किया।"