हमने हर तरीके से चुनाव लड़ा है और तैयारी पूरी है, बाकी जनता का जनादेश है: सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि बीजेपी चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा, "हर तरीके से हमने चुनाव लड़ा है और तैयारी पूरी की है बाकी जनता का जनादेश है।" उन्होंने कहा, "भगवान हमारे साथ हैं...मैंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की है।"