हमनाम के चक्कर में फंसे अविवाहित क्रिकेटर अमित मिश्रा, दहेज व घरेलू हिंसा के केस पर दी सफाई
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दहेज व घरेलू हिंसा के मामले में अपना नाम घसीटे जाने के बाद क्रिकेटर अमित मिश्रा ने सफाई दी है। अविवाहित क्रिकेटर अमित ने कानपुर से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, "किसी दूसरी खबर के लिए...मेरी तस्वीर का इस्तेमाल तुरंत बंद होना चाहिए...नहीं तो मुझे कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।"