हमने 100 पाकिस्तानी रुपए के उत्पाद 5 में बेचे, इससे पाक क्रिकेट को नुकसान पहुंचा: लतीफ
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच ड्रॉ हुए रावलपिंडी टेस्ट को लेकर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है, "यह सीरीज़ हमारे क्रिकेट की मार्केटिंग को लेकर है।" उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि 100 पाकिस्तानी रुपए के उत्पाद को...150 पाकिस्तानी रुपए में बेचा जाए...लेकिन रावलपिंडी में हमने...100 पाकिस्तानी रुपए के उत्पाद...5 पाकिस्तानी रुपए में बेचे। इसने हमारे क्रिकेट को नुकसान पहुंचाया।"