हमने कभी इतिहास का पाठ पढ़ाने का वादा नहीं किया: 'हीरामंडी' की आलोचना पर सोनाक्षी
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' की आलोचना होने पर कहा है, "हमने इतिहास का पाठ पढ़ाने का वादा कब किया था?" उन्होंने कहा, "हीरामंडी, लाहौर में एक वास्तविक जगह है लेकिन हमने कभी नहीं कहा कि हम इतिहास की गहराइयों में जाएंगे। संजय लीला भंसाली एक कलाकार हैं...फिल्म को सिर्फ एंटरटेनमेंट के नज़रिए से देखें।"