हमने कोई क्लेम नहीं किया है: कथित कर चोरी के मामले में आयकर विभाग की जांच पर सिप्ला
'सीएनबीसी-टीवी 18' के अनुसार, आयकर विभाग संभावित कर उल्लंघनों और कर चोरी को लेकर दवा निर्माता कंपनी सिप्ला की जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिप्ला ने ₹400 करोड़ के गलत क्लेम किए और रिसर्च व डेवलपमेंट में ₹1,300 करोड़ की गलत कटौती के लिए क्लेम किए हैं। सिप्ला ने कहा कि हमने कोई टैक्स क्लेम नहीं किया है।