हमने चुनाव आयोग को चुनाव चिह्न के लिए मशाल, त्रिशूल समेत 3 नाम दिए हैं: उद्धव गुट
उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने रविवार को कहा कि चुनाव आयोग को ठाकरे गुट ने 'त्रिशूल', 'मशाल' और 'उगता हुआ सूरज' चुनाव चिह्न के लिए 3 नाम दिए हैं। सावंत ने कहा, "अगर...आयोग 'शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे)', 'शिवसेना (प्रबोधनकर ठाकरे)' या 'शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)' सहित शिवसेना से संबंधित कोई भी नाम देता है...तो...हमें स्वीकार्य होगा।"