हमने चुनाव पीएम मोदी के नाम पर लड़ा, हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं: कंगना
मंडी (हिमाचल प्रदेश) लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है, "हमने यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा।" उन्होंने कहा, "यह प्रधानमंत्री की विश्वसनीयता और लोगों के उनके प्रति विश्वास का परिणाम है कि हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।" बीजेपी हिमाचल की सभी लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है।