हमने पंत के जल्दी ठीक होने की कामना की: श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद सूर्यकुमार
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले सोमवार को उज्जैन (मध्य प्रदेश) में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हमने पंत के जल्दी ठीक होने की कामना की...उनकी वापसी हमारे लिए काफी ज़रूरी है।" पंत की कार का 30 दिसंबर को ऐक्सीडेंट हुआ था और वह अभी मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं।