हमने पुतिन पर हमला नहीं किया: रूस के दावे के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के दावे 'यूक्रेन ने ड्रोन हमले के ज़रिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या करने की कोशिश की' पर प्रतिक्रिया दी है। नीदरलैंड्स दौरे पर गए ज़ेलेंस्की ने आरोपों को खारिज कर कहा, "हमने पुतिन या रूस पर हमला नहीं किया है।" ज़ेलेंस्की ने कहा, "हमारे पास इसके लिए पर्याप्त हथियार नहीं हैं।"