हमले में मारे गए खामेनेई के X अकाउंट से शेयर हुआ पोस्ट, कहा गया- इज़रायल ने बहुत बड़ी गलती की
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के X अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें लिखा है, "ज़ायोनी रीजीम (इज़रायल) ने बहुत बड़ी गलती की है और ईश्वर की कृपा से इसके परिणाम शासन के लिए निराशाजनक होंगे।" खामेनेई 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमले में मारे गए थे।