हमले में लेबनान के 3 सैनिकों की मौत होने पर इज़रायल ने जताया अफसोस
इज़रायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक दिन पहले उसके हमले में 3 लेबनानी सैनिकों के मारे जाने पर सोमवार को अफसोस जताते हुए कहा कि वह लेबनानी सेना के खिलाफ काम नहीं कर रही है। इज़रायली सेना ने कहा कि उसके सैनिकों को पता नहीं था कि ट्रक लेबनानी सेना का था।