हमले से ठीक पहले फैंस से मिलते और सेल्फी लेते दिखे टाइगर श्रॉफ, वीडियो आया सामने
फायरिंग की घटना से ठीक पहले का ऐक्टर टाइगर श्रॉफ का अपने प्रशंसकों से मिलते हुए वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक छोटी बच्ची से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में टाइगर मीडिया की ओर हाथ हिलाते और प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। फुटबॉल खेलकर लौटते समय उनकी कार पर फायरिंग की गई।