हमलावर को ट्रंप की रैली के दौरान एक छत से दूसरी छत पर जाते देखा था: प्रत्यक्षदर्शी
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रैली में शनिवार को हुई गोलीबारी पर घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि उसने हमलावर को एक छत से दूसरी छत पर जाते देखा था। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ट्रंप अपने समर्थकों को जिस स्थान से संबोधित कर रहे थे हमलावर उससे लगभग 200 से 250 गज की दूरी पर था।